आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल खोजकर लाए है, जिन्हें सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। क्या आप ऐसे सवालों का जवाब देने चाहेंगे?
सवाल : यदि 2 की कंपनी, और 3 की भीड़, तो 4 और 5 क्या है?
जवाब : नौ
सवाल : 1 बिल्ली के 3 बच्चे थे: जनवरी, मार्च और मई. मां का नाम 'क्या' था?
जवाब : मां का नाम What यानि 'क्या' था.
सवाल : जेम्स बॉन्ड को बिना किसी पैराशूट के एक प्लेन से बाहर धकेल दिया गया. वह बच गया. कैसे?
जवाब : प्लेन रनवे पर था.
सवाल : अगर 8 आदमियों को एक दीवार बनाने में 10 घंटे लगते हैं, तो 4 आदमियों को इसे बनाने में कितना समय लगेगा?
जवाब : बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा क्योंकि 8 आदमियों ने दीवार तो पहले ही बना दी है.
सवाल : एक आदमी 8 दिन बिना सोए कैसे रह सकता है?
जवाब : वह रात को सोता है.
सवाल : बंगाल की खाड़ी किस State में है?
जवाब : Liquid State में
सवाल : भगवान राम ने अपनी "पहली दिवाली" कहाँ मनाई होगी?
जवाब : लोग अयोध्या, मिथिला, लंका आदि के बारे में सोचने लगेंगे. लेकिन तर्क यह है कि दीवाली को भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर को मारने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता था. दसावतार में, कृष्णावतार रामावतार के बाद आता है. तो, भगवान राम ने दिवाली बिल्कुल नहीं मनाई होगी!
सवाल : एक ऊंट पूर्व की ओर मुंह करके बैठा है जबकि दूसरा पश्चिम की ओर मुंह करके बैठा है. क्या वे एक ही बर्तन में खा सकते हैं?
जवाब : हाँ, वे एक ही बर्तन में से खा सकते हैं क्योंकि वे एक दूसरे के सामने बैठे हैं.
सवाल : सोने की ऐसी चीज बताएं जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?
जवाब : सोने के लिए चारपाई चाहिए होती है जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती.
नोटः यह जानकारी इंटरनेट पर मौजूद जानकारी पर आधारित है.


No comments:
Post a Comment