Subscribe Us

LightBlog

Breaking

LightBlog

Wednesday, July 27, 2022

आप एक हाथ से हाथी को कैसे उठा सकते हैं?

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल खोजकर लाए है, जिन्हें सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। क्या आप ऐसे सवालों का जवाब देने चाहेंगे?

सवाल  : आप एक हाथ से हाथी को कैसे उठा सकते हैं?

जवाब : यह कोई समस्या नहीं है, क्योंकि आपको एक हाथ वाला हाथी कभी नहीं मिलेगा.

सवाल : जिमी ने 45वीं मंजिल की खिड़की के शीशे पर अपनी परछाई देखी. एक Irrational Impulse से प्रेरित होकर, उसने दूसरी तरफ की खिड़की से छलांग लगा दी. फिर भी जिमी को किसी तरह की चोट नहीं आई. यह कैसे संभव हो सकता है अगर वह न तो सॉफ्ट सर्फेस पर उतरे और न ही पैराशूट का इस्तेमाल किया?

जवाब : जिमी एक विंडो क्लीनर है जो 45वीं मंजिल पर खिड़कियों की सफाई के बाद थक गया था और इस तरह बिल्डिंग के अंदर छलांग लगा दी.

सवाल : केवल एक सीधी रेखा का इस्तेमाल करके, क्या आप समीकरण को सही कर सकते हैं. 5+5+5=550?

जवाब : 1 प्लस (+) ऑपरेटर पर झुकी हुई रेखा बनाएं, + 4 हो जाएगा. समीकरण तब सत्य हो जाता है: 545+5=550

सवाल : यदि आप एक लाल पत्थर को नीले समुद्र में फेंक दें तो वह क्या बन जाएगा?

जवाब : पत्थर गीला होगा या डूब जाएगा.

सवाल : एक हत्यारे को मौत की सजा दी जाती है. उसे 3 कमरों में से किसी 1 को चुनना है. पहला कमरा आग से भरा है, दूसरा कमरा बंदूकों के साथ हत्यारों से भरा हुआ है, और तीसरा कमरा शेरों से भरा है, जिन्होंने 3 साल से कुछ नहीं खाया है. उसके लिए कौन सा कमरा सबसे सुरक्षित है?

जवाब : तीसरा कमरा, जिन शेरों ने तीन साल से कुछ नहीं खाया है वे मर चुके हैं. 

सवाल: क्या आप बुधवार, शुक्रवार या रविवार का इस्तेमाल किए बिना लगातार तीन दिन बता सकते हैं?

जवाब : कल, आज और कल

सवाल : आप नाश्ते में क्या नहीं खा सकते हैं?

जवाब : रात का खाना

सवाल : क्या होगा अगर एक सुबह आप उठे और पाए कि आप प्रेग्नेंट हैं?

जवाब : लड़की - "मैं अपने पति के साथ सेलिब्रेशन करने के लिए बहुत एक्साइटेड होऊंगी और छुट्टी ले लूंगी."

सवाल : जब पहिए का आविष्कार हुआ था तब क्या हुआ था?

जवाब : यह एक क्रांति का कारण बना.

सवाल : जुड़वां भाई (आदर्श और अनुपम) मई में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मदिन जून में है. यह कैसे संभव है?

जवाब : मई शहर का नाम है. 

सवाल : मोर एक ऐसा पक्षी है जो अंडे नहीं देता है. तो हमें मोर के बच्चे कैसे मिलते हैं?

जवाब : मोरनी तो अंडे देती है ना!

नोटः यह जानकारी इंटरनेट पर मौजूद जानकारी पर आधारित है.

No comments:

Post a Comment

Adbox